अंबिकापुर. कलक्टर संजीव कुमार झा (Surguja Collector)ने कहा है कि किसानों को उर्वरक की पर्याप्त मात्रा और निर्धारित दर पर उपलब्ध कराएं। उर्वरक को ऊंचे कीमत पर बेचने वाले डिस्ट्रीब्यूटर्स और रिटेलर्स पर उपभोक्ता नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। कलक्टर ने यह निर्देश बुधवार को आयोजित समय सीमा की ऑनलाइन बैठक में कृषि, मार्कफेड और राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए।