18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking News : पति की मौत के बाद इकलौते बेटे ने भी लगा ली फांसी, विधवा मां की धरी रह गईं सारी उम्मीदें

17 साल के बेटे ने 2 दिन पहले मोबाइल खरीदने कहा था मां से, पति की मौत के बाद झाड़ू-पोंछा कर पढ़ा रही थी बेटे को, जैसे-तैसे चल रहा था परिवार

2 min read
Google source verification
Hanging

Hanging

अंबिकापुर. 2 वर्ष पूर्व पति की मौत के बाद महिला अपने इकलौते बेटे के साथ रह रही थी। वह झाड़ू-पोंछा कर अपने बेटे को पढ़ाने के अलावा परिवार चला रही थी। दो दिन पूर्व बेटे ने मोबाइल खरीदने के लिए कहा था।

मंगलवार की शाम जब वह काम से घर लौटी तो बेटा पंखे के सहारे फांसी पर लटका था और उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने पंचनामा व पीएम पश्चात शव उसकी मां को सौंप दिया। पति के बाद इकलौते बेटे के दुनिया से चले जाने महिला सदमे में है।


नगर के केदारपुर निवासी शोभा यादव के पति की मौत 2 वर्ष पूर्व हो गई थी। पति की मौत के बाद वह अपने इकलौते बेटे गौरीशंकर यादव 17 वर्ष के साथ रह रही थी। झाड़ू-पोंछा कर वह जहां घर का खर्च चला रही थी वहीं बेटे को भी पढ़ा रही थी। मंगलवार को भी वह बेटे को घर पर छोड़कर काम करने गई थी।

शाम को जब वह घर लौटी तो बेटा दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ था। यह देख उसके होश उड़ गए, वह बेटे का पैर पकड़कर रोने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे और कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को उतारकर पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। बुधवार को पीएम पश्चात पुलिस ने शव उसकी मां को सौंप दिया। मृतक ने किस वजह से फांसी लगाई इसका पता नहीं चल सका है।


मोबाइल खरीदने की कही थी बात
इकलौते बेटे की मौत से महिला सदमे में है। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि 2 दिन पूर्व बेटे ने मोबाइल खरीदने कहा था। इस पर उसने कहा था कि अभी पैसे नहीं हैं, जब पैसे आ जाएंगे तो मोबाइल खरीद देगी।

बेटे से थी काफी उम्मीदें
महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद से वह बेटे को पढ़ा-लिखा रही थी। उसने बेटे से उम्मीदें पाल रखी थीं कि बुढ़ापे में वह उसका सहारा बनेगा। बेटे की मौत से उसकी सारी की सारी उम्मीदें धरी की धरी रह गईं।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग