इसके बाद उसने पत्नी की पिटाई भी शुरु कर दी। इसके बाद पत्नी अपनी बेटी को लेकर पड़ोस के घर में चली गई। कुछ देर बाद वापस लौटी तो पति फांसी के फंदे से झूल रहा था। यह देखकर वह चिल्लाने लगी। पत्नी के मुताबिक पड़ोस के कुछ लोग पति की जान बचाने के लिए पहुंचे। उन्होंने चाकू से रस्सी काटकर उसे नीचे उतार लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।