25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / फर्जी महिला डॉक्टर के बाद इस युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, की थी ये गलती

फर्जी महिला डॉक्टर के बाद इस युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, की थी ये गलती

Fake female doctor arrested: चोरी की एमबीबीएस सर्टिफिकेट से शहर के होलीक्रॉस हॉस्पिटल में डेढ़ वर्षों से सेवा दे रही युवती को पुलिस ने किया था गिरफ्तार, उसकी निशानदेही पर युवक भी दबोचा गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 21 Jul 2023, 9:12 PM IST

Fake female doctor

Fake female doctor and forgery man arrested

अंबिकापुर. Fake female doctor arrested: रायपुर के एमएमआई हॉस्पिटल में इंटर्नशिप के दौरान एक युवती ने दूसरी युवती का एमबीबीएस सर्टिफिकेट चुरा लिया था। इसके बाद सर्टिफिकेट में नाम बदलवाकर पिछले डेढ़ वर्ष से अंबिकापुर के होलीक्रॉस अस्पताल में डॉक्टर के रूप में सेवा दे रही थी। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार किया था। वहीं पुलिस ने एमबीबीएस सर्टिफिकेट सहित सम्पूर्ण शैक्षणिक दस्तावेजों में कूटरचना करने में मदद करने वाले युवक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लहपटरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ चिकित्सक डॉ. खुशबू साहू की रिपोर्ट पर सरगुजा पुलिस ने शहर के मिशन अस्पताल से गुरुवार को भाटापारा निवासी वर्षा वानखेड़ेे नामक महिला को गिरफ्तार किया था।

वर्षा वानखेड़े ने डॉ. खुशबू साहू का रायपुर के एमएमआई अस्पताल से एमबीबीएस सहित संपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ली थी। इसके बाद वह अंबिकापुर आ गई थी। यहां वह सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगतपुर निवासी 42 वर्षीय अंबिकानाथ सूर्यवंशी नामक युवक के कंप्यूटर सेंटर दुकान में मिली।

इस दौरान युवक ने संपूर्ण दस्तावेज में कुटरचना कर डॉ. खुशबू साहू की जगह डॉ. वर्षा वानखेड़े का नाम लिख दिया था। इसके बाद वर्षा वानखेड़े अंबिकापुर मिशन अस्पताल में पिछले डेढ़ वर्ष से डॉक्टर के पद पर सेवा दे रही थी।

इस मामले की जानकारी होने पर डॉ. खुशबू साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी महिला फर्जी डॉक्टर वर्षा वानखेड़े को गुरुवार को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें: Video: एमबीबीएस सर्टिफिकेट चुराकर रायपुर की युवती बनी डॉक्टर, शहर के नामी अस्पताल में कर रही थी नौकरी, अब गई जेल


युवती की निशानदेही पर युवक भी गिरफ्तार
फर्जी डॉक्टर बनकर नौकरी करने वाली युवती की निशानदेही पर पुलिस ने संपूर्ण दस्तावेज में कूटरचना करने वाले युवक अंबिकानाथ सूर्यवंशी को भी गिरफ्तार किया है।

फिलहाल वह अंबिकापुर के गांधीनगर में रहता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 (बी) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।