छेड़छाड व मारपीट की शिकार हुई नाबालिग किशोरी के पिता ने एसपी से आरोपी व दबंग युवक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। उसने बताया है कि अक्टूबर महीने में उसकी 15 वर्षीय बेटी व छोटा बेटा घर में रात लगभग 7.30 बजे पटाखा फोड़ रही थी। इसी बीच गांव के ही आनंद सिन्हा नामक युवक वहां आया और बेटी का हाथ पकड़कर खींचते हुए बहोलन के टूटे मकान में ले गया। युवक काफी ऊंची राजनीतिक पहुंच भी रखता है।