4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब भी मामा के घर जाती थी लड़की तो Boyfriend जंगल में ले जाकर करता था दुष्कर्म

दो-तीन मुलाकात में ही कर दिया था प्यार का इजहार, शादी का झांसा देकरकरता था दुष्कर्म, फिर रिश्ता रखने से किया इनकार
2 min read
Google source verification
raped

victim

अंबिकापुर. वर्ष 2016 में 16 वर्षीय एक किशोरी अपने मामा के घर घूमने गई थी। यहां दुकान आने-जाने के दौरान एक युवक से उसकी मुलाकात हो गई। 3-4 दिन में ही युवक ने उससे प्यार का इजहार कर दिया। किशोरी ने जब उसका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया तो उसने शादी करने का झांसा दिया। किशोरी जब उसके झांसे में आ गई तो 5वें दिन उसे गांव से लगे जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया।

यह सिलसिला एक साल तक चलता रहा। 7 अक्टूबर को फिर दुष्कर्म के बाद युवक ने उससे रिश्ता खत्म करने की बात कही। इस पर किशोरी ने उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


सरगुजा जिले के दरिमा थानांतर्गत एक १६ वर्षीय नाबालिग किशोरी 15 अप्रैल 2016 को अपने मामा के घर ग्राम रनपुर आई थी। इस दौरान गांव के ही किराना दुकान में जाने के दौरान उसकी मुलाकात वहीं के युवक रामनाथ गोंड से हुई।

तीन-चार दिन के बातचीत के बाद रामनाथ गोंड ने उससे प्यार का इजहार कर दिया। उसने किशोरी से कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। युवक की इस बात को सुनकर किशोरी उसके झांसे में आ गई। फिर युवक ने २० अप्रैल को उसे गांव से लगे पतरापारा जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया।

कुछ दिनों बाद किशोरी मामा के घर से अपने घर लौट आई। इसके बाद किशोरी जब भी अपने मामा के घर जाती थी तो आरोपी उसे पतरापारा जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करता था। रामनाथ ने एक बार फिर 7 अक्टूबर को उसी जंगल में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म किया और उससे संबंध खत्म करने की बात कही।

इसकी जानकारी किशोरी ने अपने परिजनों को दी। यह सुनकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने 24 अक्टूबर को गांधीनगर थाने में पहुंच युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। किशोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 376 व पॉस्को अधिनियम की धारा 4 व 6 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस युवक की खोजबीन में जुट गई है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग