9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में खुलेआम हो रहा ऐसा कारोबार कि वहां जाने से भी कतराते हैं अधिकारी

मायापुर इलाके में महीनों मवेशियों के चमड़े रखे होने की वजह से बीमारी फैलने का बढ़ा खतरा, नाक-मुंह बांधकर निकलते हैं लोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 23 Oct 2017, 3:37 PM IST

Leather business

Leather

अंबिकापुर. शहर के मध्य रिहायशी क्षेत्र में मवेशियों का चमड़ा एकत्रित कर रखना अब आसपास रहने वालों के लिए परेशानियों का कारण बनता जा रहा है। लोगों को घरों से निकलने से पहले अब नाक पर कपड़ा बांधकर निकलना पड़ता है। इसके साथ ही बीमार होने का भी खतरा हमेशा बना रहता है।

इसकी शिकायत भी वार्ड के लोग कई बार जिले के जिम्मेदार अधिकारियों के पास करने के साथ ही लोक सुराज में भी कर चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें इससे कोई राहत नहीं मिल सकी है।


शहर के मायापुर स्थित घनी रिहायशी बस्ती में दो चमड़ा व्यवसायियों द्वारा मवेशियों का चमड़ा एकत्रित कर उन्हें अन्य राज्यों के शहरों में बेचने का काम किया जाता है। चमड़ा व्यवसाय के लिए शासन द्वारा बनाए गए नियमों को यहां पर पूरी तरह से ताक पर रखकर चमड़ा एकत्रित करने का काम किया जा रहा है।

आज से 20 वर्ष पूर्व काफी कम मात्रा में चमड़ा एकत्रित किया जाता था। लेकिन अब यहां एक दिन में कई ट्रक चमड़े उतारे जा रहे हैं। लेकिन उन्हें तत्काल अन्य राज्य में नहीं भेजा जाता है। बल्कि वहीं पर रख उसमें नमक डालकर सड़ाया जाता है और उसके बाद चमड़े को अन्य जगहों पर भेजा जाता है।

इससे आसपास रहने वालों लोगों की परेशानी बढ़ गई है। घर से बाहर निकलने के पहले उन्हें नाक पर कपड़ा बांधकर निकलना पड़ता है। ताकि उन्हें बदबू व चमड़े से निकलने वाले कीड़े से किसी तरह का संक्रमण न हो जाए। इसकी जानकारी जिले के सभी अधिकारियों को है, लेकिन अब तक कोई भी इस दिशा में कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई है।

इससे दिनों दिन लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। अब लोगों को अपने स्वास्थ्य की चिंता सताने लगी है। महीनों चमड़ा वहां पड़े रहने की वजह से महामारी की स्थिति निर्मित हो सकती है।


लोक सुराज में नहीं सुनी गई समस्या
वार्ड के लोगों ने अपनी इस परेशानी को लोक सुराज में भी रखा था। शासन व प्रशासन द्वारा लोक सुराज में सभी समस्याओं का तत्काल मौके पर निपटाने की बात कही गई थी। लेकिन शहर के बीचों-बीच अधिकारियों को इतनी बड़ी समज्ञया नजर नहीं आई, यह आश्चर्यजनक है। लोक सुराज में समस्या की सुनवाई नहीं होने पर चमड़ा व्यवसायी अब अपनी मनमानी करने पर उतारू हैं।


नियमों का नहीं हो रहा है पालन
शासन द्वारा चमड़ा गोदाम के लिए जितने भी नियमों को बनाया गया है। उसमें से शायद ही एक भी नियम का पालन अंबिकापुर में संचालित चमड़ा गोदाम के मालिकों द्वारा नहीं किया जा रहा है।

घने रिहायशी क्षेत्र में चमड़ा गोदाम संचालित करने की अनुमति देना और उस पर कीटाणुओं को मारने की कोई व्यवस्था नहीं होना कई बड़े सवाल खड़े करते हैं। इसके साथ ही सबसे बड़ी विडंबना तो यह है कि कोई भी अधिकारी इन गोदामों की जांच करने की जहमत तक नहीं उठाता है।


महामारी फैलने का बना है खतरा
शहर के दो बड़े व्यवसायियों द्वारा मायापुर की बस्ती में चमडेा का गोदाम बनाया गया है। इसमें जिस तरीके से चमड़ों को खुले में रखा गया है, उससे महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। कभी भी यहां के लोगों की सेहत पर खतरनाक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।


गोदामों की कारवाएंगे जांच
इसकी जानकारी मिली है। सोमवार को गोदामों की जांच करवाई जाएगी। वहां के लोगों की स्थिति कैसी होगी इसी समझा जा सकता है। जांच के बाद अगर नियमों को ताक पर रख गोदाम संचालित किया जा रहा होगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सूर्यकिरण तिवारी, निगम आयुक्त