23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलती बाइक से अचानक सड़क पर गिर गई महिला, अस्पताल से ले गए यमराज

छठी कार्यक्रम में शामिल होकर युवक के साथ लौट रही थी घर, गिरने से सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में आई थी गंभीर चोट
2 min read
Google source verification
Death due to drowning

Death due to drowning

अंबिकापुर. सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुर में एक महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। उसे इलाज के लिए सीतापुर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया था। महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला गांव में ही स्थित एक घर में छठी कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से वापस लौट रही थी। सूचना पर पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।


सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बगडोली निवासी ५० वर्षीय शांति बाई पति ठाकुर राम रजक रविवार को गांव के ही बुधन के घर आयोजित छठी कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम बिरिमकेला गई थी। उसे बुधन द्वारा कपड़ा धोने के लिए बुलाया गया था। काम निपट जाने के बाद महिला वहां से शाम को बुधन के नाती के साथ बाइक पर बैठकर घर आ रही थी।

रास्ते में महेशपुर के पास महिला का हाथ अचानक बाइकसे छूट गया और वह सड़क पर गिर गई। हादसे में उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आईं। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर बुधन के नाती ने बाइक रोकी और दौड़कर महिला को उठाया। इस दौरान महिला लहूलुहान हालत में थी।

उसने वहां से गुजर रहे अन्य लोगों की मदद से महिला को इलाज के लिए सीतापुर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार पश्चात डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह महिला की मौत हो गई।

इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी उन्होंने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए भिजवाया। पीएम पश्चात पुलिस ने शव उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में विवेचना शुरु कर दी है। इधर महिला की मौत से उसके घर में मातम पसर गया है। उसके बेटे-बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग