सनावल के लोगों की जिंदगी के डेथ वारंट पर किया हस्ताक्षर
अमित जोगी ने कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा 21 हजार करोड़ की लागत से अमवार में डेम का निर्माण किया जा रहा है। उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा जो पर्यावरण रिपोर्ट दी गई है उसके अनुसार मात्र 54 परिवार प्रभावित हो रहे हैं, यह रिपोर्ट पूरी तरह से फर्जी है। बांध बनना चाहिए, हम इसका विरोध नहीं करते हैं।