24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बात से गुस्साए लोगों ने अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर 4 घंटे तक किया चक्काजाम, यात्री रहे बेहाल

सड़क के दोनों ओर वाहनों की लगी रही लंबी लाइन, एंबुलेंस को चक्काजाम से रखा गया था दूर, आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 24 Sep 2018, 7:18 PM IST

एक्सीडेंट

Road blockade

अंबिकापुर. एनएच की जर्जर सड़क, धूल व गड्ढों से परेशान उदयपुरवासियों ने सोमवार की सुबह मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जाम में कई यात्री बसें भी फंस गईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

करीब 4 घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद एनएच के अधिकारियों ने लिखित में आश्वासन दिया कि गड्ढों को भरकर डामरीकरण किया जाएगा, इसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।

गौरतलब है कि एनएच के निर्माण कार्य में लेटलतीफी की वजह से सड़क की स्थिति काफी बदतर हो गई है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। भारी वाहनों के आवागमन से दिन रात उड़ रही धूल ने लोगों को बेहाल कर रखा है। इससे तंग आकर उदयपुरवासियों ने कुछ दिनों पूर्व प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सड़क की मरम्मत करने की मांग की थी, लेकिन इस पर कोई पहल नहीं हुई।

इससे नाराज होकर सोमवार की सुबह लगभग 8.30 बजे बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने विधायक प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंह, जनपद अध्यक्ष राजनाथ सिंह व व्यापारी संघ के अध्यक्ष दिलीप गुप्ता के नेतृत्व में उदयपुर बस स्टैंड के पास चक्काजाम कर दिया। इसकी वजह से सड़क के दोनों ओर कोल वाहनों, यात्री बसों व अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गई।

बसों में सवार यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। चूंकि विरोध प्रदर्शन से एंबुलेंस, 108 व महतारी एक्सप्रेस को दूर रखा गया था इसलिए जाम में फंसे 4-5 एंबुलेंस को रास्ता देकर भेजा गया।

इसकी जानकारी मिलने पर तहसीलदार सुधीर खलखो, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी मनोज प्रजापति, एसआई संदीप कौशिक बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी लेकिन वे लिखित आश्वासन पर अड़े रहे।


भरे जाएंगे एनएच के गड्ढे
विरोध प्रदर्शन तेज होता देख एनएच के एसडीओ नितेश तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को लिखित में आश्वासन दिया कि उदयपुर के नए बस स्टैंड से लेकर जनपद तक खराब सड़क के गड्ढे भरकर डामरीकरण किया जाएगा तब जाकर विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ और आवागमन बहाल हो सका।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग