जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुतमा निवासी सूरजो राम पिता समल साय (45) रविवार को गजानंद सहित अन्य लोगों के साथ गांव के सरपंच के बाड़ी में टमाटर लगा रहा था। खेत के पास ही महुआ पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ था। इसी बीच एक बाज ने मधुमक्खियों (Bees attack) के छत्ते पर चोंच से ठोकर मार दिया।