29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस की भरोसा यात्रा कल से, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा व डिप्टी सीएम टीएस करेंगे शुरुआत

Congress Bharosa Yatra: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को अंबिकापुर स्थित राजीव भवन से यात्रा की होगी शुरुआत, काफी संख्या में शामिल होंगे कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 1 Oct 2023, 9:35 PM IST

कांग्रेस की भरोसा यात्रा कल से, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा व डिप्टी सीएम टीएस करेंगे शुरुआत

Congress State in-charge Kumari Shailja and Deputy CM TS Singhdeo

अंबिकापुर. Congress Bharosa Yatra: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आज २ अक्टूबर को दोपहर 1 बजे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में कांग्रेस की भरोसा यात्रा अंबिकापुर के कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से प्रारंभ होगी। पहले दिन यात्रा लखनपुर के ग्राम लटोरी तक जाएगी। यात्रा राजीव भवन से घड़ी चौक, देवीगंज रोड, संगम चौक, महामाया चौक, सदर रोड, जयस्तंभ चौक, अग्रसेन चौक, बिलासपुर चौक होते हुए ग्राम लटोरी लखनपुर पहुंचेगी।


गौरतलब है कि भरोसा यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव 2 अक्टूबर को हेलीकॉप्टर से एक साथ अंबिकापुर पहुचेंगे। कांग्रेस के प्रदेशव्यापी कांग्रेस भरोसा यात्रा के लिए उपमुख्यमंत्री सरगुजा और रायगढ़ लोकसभा के प्रभारी भी हैं।

यात्रा को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने व्यापक तैयारियां की है। यात्रा में दोपहिया और चारपहिया वाहन बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है। इस मुख्य यात्रा के अतिरिक्त ब्लॉक स्तर पर भी कांग्रेस पार्टी की कांग्रेस भरोसा यात्रा चलती रहेगी।

यह भी पढ़ें: बेटा न होने से नाराज पति ने पेट्रोल छिडक़कर पत्नी को जिंदा जलाया, पहले से हैं 2 बेटियां


ब्लॉक स्तर पर भी निकलेगी यात्रा
वहीं गांधी जयंती पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी की एक भरोसा यात्रा ग्राम करजी से ग्राम जगदीशपुर तक चलेगी।

यात्रा घुनघुट्टा नहर के रास्ते से ग्रामीणों से संवाद करते हुए आगे बढ़ेगी। करीब 8 किलोमीटर की यह यात्रा सुबह 7 बजे ग्राम करजी से प्रारंभ होकर सुबह 10 बजे ग्राम जगदीशपुर में खत्म होगी।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग