10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपाइयों ने रखा उपवास, कहा- 23 दिन संसद ठप कर विपक्ष ने लोकतंत्र से किया खिलवाड़

नगर के गांधी चौक पर भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ उपवास व धरना कार्यक्रम का किया गया आयोजन, विपक्ष को जमकर कोसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 12 Apr 2018, 9:23 PM IST

BJP fasting

BJP fasting programme

अंबिकापुर. देश के विकास यात्रा को बाधित करने तथा विपक्ष द्वारा संसद में गतिरोध उत्पन्न किये जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर लोकसभा स्तरीय एक दिवसीय लोकतंत्र बचाव उपवास व धरना का आयोजन गांधी चौक पर किया गया। सांसद कमलभान सिंह के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से 5 बजे तक धरना प्रदर्शन किया गया।


गांधी चौक पर भाजपा द्वारा राष्ट्रीय आह्वान पर सुबह 11 बजे से उपवास व धरना का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद कमलभान सिंह ने कहा कि उपवास व धरने का कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक था, ताकि जनता को विपक्ष की संसद में नकारात्मक भूमिका उजागर हो सके। सत्र में पूरे 23 दिन तक लगातार संसद को बाधित कर प्रश्नकाल भी नहीं चलने देना लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ जैसा है। यह जनादेश व संसदीय मर्यादा का अपमान है।

उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इराक मे 39 भारतीयों की मौत जैसे संवेदनशील मामले पर अपना बयान देने के लिये खड़ी हुईं तथा विपक्ष से सुनने का निवेदन किया तब भी संवेदनहीन कांग्रेस व विपक्ष ने हंगामा कर उन्हें बोलने नहीं दिया। ऐसी संवेदनहीन कांग्रेस पार्टी का सफाया बिल्कुल तय है।

इस दौरान वरिष्ठ नेता ललन प्रताप सिंह, भारत सिंह सिसोदिया, प्रो. गोपाल राम बाबुलाल अग्रवाल, अम्बिकेश केशरी, विजय प्रताप सिंह, रामकिशुन सिंह, जन्मजेय मिश्रा, प्रभात खलखो, विनोद हर्ष, संतोष दास, विद्यानंद मिश्रा, सावित्री जायसवाल, अरूणा सिंह, मंजूषा भगत ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रशांत त्रिपाठी,

लेखराज अग्रवाल, रामलखन पैकरा, राजकुमार अग्रवाल, किरण मिश्रा, शकुंतला पाण्डेय, निरू मिस्त्री, करताराम गुप्ता, परशु सोनी, अजय प्रताप सिंह, तजिन्दर बग्गा, मनोज गुप्ता, अनिल अग्रवाल, शैलेष सिंह, मधूसूदन शुक्ला, वैभव सिंह देव, बिहारीलाल तिर्की, सरजू यादव, जितेश्वर पाठक, सुभाष अग्रवाल, आकाश गुप्ता,

संजय सिंह, मनोज कंसारी, तारा पाण्डेय, मधू चौदहा, श्वेता गुप्ता, सरोज गुप्ता, अल्पना मिश्रा, विकास पाण्डेय, रजनीश पाण्डेय, विश्व विजय सिंह तोमर, रिंकु वर्मा, संतोष कश्यप, रोचक गुप्ता रवि सिंह, अभिषेक सिंह,रवि सोनी, सतीश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


कांग्रेसियों को बस वेतन व भत्ते से मतलब
भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंहदेव ने कहा कि वर्ष 2000 के बाद पहली बार विपक्ष द्वारा संसद की कार्यवाही में इतनी बड़ी बाधा पहुंचाई गई है। 23 दिन बिना किसी चर्चा के सिर्फ हंगामे की भेंट सदन चढ़ गया। संसद की कार्यवाही न होने पर भाजपा व एनडीए के सांसदों ने तो 23 दिन का वेतन व भत्ता नहीं लेने की घोषणा की, परन्तु कांग्रेस व विपक्ष के सांसदों ने इसकी जरूरत नहीं समझी। उन्हें तो बस अपने पैसों से मतलब था। उन्होंने कहा कि चार दिन पहले कांग्रेस का भी उपवास था परन्तु उपवास में छोले भटूरे खाकर कांग्रेस ने अपना चरि़त्र दिखा दिया।


कांग्रेस का लोकतंत्र पर नहीं रहा भरोसा
भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि आजादी के बाद 50-60 सालों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी हुई राज्य सरकारों को कांग्रेस ने बर्खास्त करने का काम किया है। कांग्रेस का कभी भी लोकतंत्र पर भरोसा नहीं रहा। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने लोकतंत्र को स्थापित करने के लिये अपने प्राणों की आहूति दी। भाजपा ने कांग्रेस के काले चेहरों को उजागर करने के लिये धरना व उपवास रखा है।


भाजपाइयों ने दी श्रंद्धाजलि
हेमचंद यादव के निधन पर भाजपाइयों ने धरना स्थल पर ही २ मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रंद्धाजलि दी।