
Dead body
अंबिकापुर. 5 माह पूर्व एक युवक द्वारा प्रेमिका के घर में आकर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह कर लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रेमिका द्वारा प्रेमी को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का मामला पाया। 5 माह बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमिका के खिलाफ धारा 306 के तहत अपराध दर्ज किया है।
बिलासपुर के तकियापाट निवासी 22 वर्षीय शुभम यादव पिता सुनील यादव का प्रेम शहर के मछलीपीड़ तालाब निवासी 19 वर्षीय सुमुन अंसारी पिता इंसार अंसारी से हो गया था। युवक युवती को लेकर अपने घर बिलासपुर चला गया था। वहां शराब के नशे में युवक युवती के साथ मारपीट करता था।
इस कारण मई माह में युवती अंबिकापुर अपने घर आ गई थी। 18 मई को युवक युवती को लेने आया था। युवती साथ जाने के लिए तैयार नहीं हो रही थी।
इस दौरान युवक ने गुस्से में आकर बैग में रखे पेट्रोल का डिब्बा निकाल कर अपने शरीर के ऊपर उड़ेल लिया था और आग लगा ली थी। युवती के परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
5 माह बाद मामला दर्ज
इस मामले में 5 माह बाद कोतवाली पुलिस ने जांच में प्रेमिका द्वारा प्रेमी को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का मामला पाया। पुलिस ने आरोपी पे्रेमिका के खिलाफ धारा 306 के तहत अपराध दर्ज किया है।
Published on:
29 Oct 2018 07:10 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
