अंबिकापुर. Broken car video: कार में सवार होकर युवक-युवतियां शादी समारोह में शामिल होने रविवार की रात जा रहे थे। इसी दौरान अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर अंबिकापुर से लगे भिट्ठीकला में कुछ लोगों ने कार में तोडफ़ोड़ कर दी, वहीं युवक-युवतियों से मारपीट भी की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्थानीय युवक-युवतियां व महिलाएं कार पर डंडे से प्रहार करते दिख रहे हैं। मामला शांत होने के बाद दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया। किसी ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।