28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुकान बंद कर घर लौट रहे स्कूटी सवार शहर के व्यवसायी को बाइक चालक ने दी दर्दनाक मौत

दुर्घटना के बाद आरोपी चालक बाइक मौके पर ही छोड़कर हुआ फरार, पुलिस ने बाइक जब्त कर चालक के खिलाफ किया अपराध दर्ज
less than 1 minute read
Google source verification
Dead body

Dead body

अंबिकापुर. शहर के थाना चौक के पास गुरुवार की रात एक बाइक चालक ने स्कूटी सवार व्यवसायी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं बाइक सवार घटना के बाद मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार रहो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।


शहर के बौरीपारा निवासी 54 वर्षीय विनोद कुमार गोपाल गुरुवार की रात खरसिया नाका स्थित ऑटो पाटर्स की दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। शहर के थाना चौक के पास एक बाइक सवार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया।

बाइक का नंबर सीजी 15 सीपी 1277 है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। इधर पुलिस ने बाइक को जब्त कर ली है। दुर्घटना में व्यवसायी की मौत से उसके घर व परिजनों में मातम पसर गया है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग