
Sujan Bind
अंबिकापुर. विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन फार्म खरीदने व भरने की प्रक्रिया 26 अक्टूबर से शुरु हो चुकी है। ऐसे में संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के कलेक्टोरेट कोर्ट में प्रमुख पार्टियों समेत निर्दलीय प्रत्याशी फार्म खरीदने पहुंचे। फार्म खरीदने पहुंचने एक प्रत्याशी से जब पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि विधायक की वैकेंसी निकली है तो मैं भी आ गया।
इस प्रत्याशी का नाम सुजान बिंद है। उन्होंने अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र ये निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन फार्म खरीदा। पहले दिन कुल 15 नामांकन फार्म बिके।
इसमें अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र से 11 प्रत्याशियों ने जबकि लुंड्रा विस क्षेत्र से 4 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म खरीदा। अंबिकापुर विस से कांग्रेस से टीएस सिंहदेव की अनुपस्थिति में उनके अधिवक्ताओं ने जहां फार्म खरीदा, वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से गोपाल प्रसाद गुप्ता तथा आम आदमी पार्टी से साकेत त्रिपाठी ने फार्म खरीदा।
इसके अलावा किसी भी अन्य बड़ी पार्टी के उम्मीदवारों ने फार्म नहीं खरीदे। अधिकांश निर्दलीय प्रत्याशियों ने ही पहले दिन फार्म खरीदने में दिलचस्पी दिखाई।
Published on:
26 Oct 2018 05:14 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
