15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG crime: मामूली बात पर पत्नी पर कर दिया टांगी से प्रहार, हो गई लहूलुहान, साले की रिपोर्ट पर गया जेल

CG crime: 3 महीने पूर्व आरोपी ने पत्नी पर टांगी से किया था हमला, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गंभीर हालत में चल रहा था इलाज, अब गया जेल

2 min read
Google source verification
CG crime

अंबिकापुर. CG crime: सीतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 3 माह पूर्व एक ग्रामीण ने किसी बात को लेकर पत्नी पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में चल रहा था। काफी दिनों बाद जब वह स्वस्थ हुई तो उसके भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में सीतापुर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल (CG crime) दाखिल कर दिया है।

विजय कुमार प्रजापति (48) ग्राम महेशपुर कसाईडीह थाना सीतापुर का रहने वाला है। उसका 13 मई को पत्नी लक्षमनिया के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। गुस्से में आकर विजय ने पत्नी पर टांगी से जानलेवा हमला (CG crime) कर दिया था। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी।

उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शांतिपारा बतौली में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलज अस्पताल रेफर कर दिया था। इलाज पूर्ण होने पर पीडि़ता के भाई अशोक प्रजापति ने मामले की रिपोर्ट सीतापुर थाना में दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें: Breaking News: घर जाने निकले डिप्टी रेंजर की 4 दिन बाद नदी में मिली लाश, बह गए थे ऑफिसर

पुलिस ने पति को भेजा जेल

पीडि़ता के भाई की रिपोर्ट पर (CG crime) पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307, 294, 323 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरु की। मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी विजय कुमार प्रजापति को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग