8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG murder case: पत्नी से अवैध संबंध के शक पर युवक की कर दी थी नृशंस हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

CG murder case: आरोपियों ने लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से किया था ताबड़तोड़ प्रहार, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 8 May 2025, 8:19 PM IST

CG murder case: पत्नी से अवैध संबंध शक पर युवक की कर दी थी नृशंस हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

6 accused arrested in murder case

अंबिकापुर. अवैध संबंध के शक पर युवक की हत्या (CG murder case) के मामले में उदयपुर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मंगलवार की रात रास्ता रोक कर युवक पर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि युवक अपने 2 साथियों के साथ बाइक से मुख्य आरोपी के गांव में उसकी पहली पत्नी से मिलने पहुंचा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लटोरी निवासी सोनू यादव (CG murder case) उम्र 30 वर्ष 6 मई को अपने चचेरे भाई महेश यादव व विजय यादव के साथ बाइक से मंगलवार को ग्राम रकेली बारात गया था। रात में तीनों वापस लौट रहे थे।

ग्राम रकेली बरपारा के पास पहुंचे ही थे कि गांव के मिथलेश यादव, आशीष यादव, सुदामा यादव, लालमन यादव, राजकुमार यादव और विशाल यादव ने मिलकर लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी व सब्बल से सोनू यादव पर हमला (CG murder case) कर दिया था। इस दौरान उसके साथी महेश यादव व विजय यादव ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए।

इस दौरान दोनों ने भी वहां से भागकर अपनी जान बचाई। हमले में सोनू यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए अंबिकापुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने उसे मृत (CG murder case) घोषित कर दिया। सूचना पर उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

ये भी पढ़ें: HSRP: इस तिथि से पूर्व पंजीकृत वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह लगवाना अनिवार्य, ऐसे करें आवेदन..

मिथलेश यादव की पत्नी से था अवैध संबंध

उदयपुर थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया कि मृतक सोनू यादव का अवैध संबंध घटना के मुख्य आरोपी मिथलेश यादव की पत्नी से था। घटना (CG murder case) दिवस भी मृतक उससे मिलने पहुंचा था। अवैध संबंध के शक पर मिथलेश यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें:Girl murder case solved: बलात्कार में असफल चौकीदार ने की थी छात्रा की हत्या, पुलिस को गुमराह करने किया था निर्वस्त्र, DNA रिपोर्ट से खुलासा

CG murder case: ये आरोपी गए जेल

उदयपुर पुलिस ने वारदात (CG murder case) को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी मिथलेश यादव पिता सुदामा यादव उम्र 35 वर्ष, सुदामा यादव पिता स्व. सीताराम यादव उम्र 62 वर्ष, लालमन पिता स्व. सीताराम यादव उम्र 60 वर्ष, राजकुमार यादव पिता स्व. बदरी यादव उम्र 40 वर्ष,

आशीष यादव पिता स्व. दीनानाथ यादव उम्र 23 वर्ष व विशाल यादव पिता राजकुमार यादव उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 103, 115, 190, 191 (3) बीएनएस तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।