अंबिकापुर। अंबिकापुर प्रवास पर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय ने जिला पंचायत सभाकक्ष में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने नक्सल ऑपरेशन (CG Naxal Operation) को लेकर बातें की। उन्होंने कहा कि जब से हमलोग सरकार में आए हैं, नक्सलियों के साथ जवान मजबूती के साथ लड़ रहे हैं। लगातार नक्सल ऑपरेशन हो रहे है और सफलता भी मिल रही है। हमने नक्सलियों से आह्वान भी किया है कि हिंसा छोडि़ए, गोली की भाषा छोडि़ए, मुख्यधारा से जुडि़ए। सरकार आपलोग के साथ न्याय करेगी, पुनर्वास अच्छा देगी। हमारी पुनर्वास नीति भी बहुत अच्छी है।