
School bus collided with tree
कुसमी. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की बस बच्चों को छोडऩे जाने के दौरान मंगलवार की दोपहर पेड़ से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर व खलासी सहित एक छात्र घायल हो गए। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बस में सवार छात्रा सुरक्षित बच गई।
बताया जा रहा है कि रास्ते में पडऩे वाले मोड़ पर जैसे ही बस पहुंची तो उसकी स्टेयरिंग फेल हो गई। इससे बस सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि 2 को छोड़कर सभी बच्चों को छोडऩे के बाद यह हादसा हुआ, अन्यथा एक बड़ी घटना घट सकती थी।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी में वर्तमान में दो शिफ्ट में क्लास लग रही है। मंगलवार को विद्यालय के पहले शिफ्ट के बच्चों को छोडऩे स्कूल बस क्रमांक सीजी 15 एबी-0572 निकली थी। बस को बाजारपारा कुसमी निवासी चालक 40 वर्षीय मो. मनीर पिता नबीबक्श चला रहा था। उसके साथ परिचालक ग्राम हंसपुर निवासी 38 वर्षीय मनिजर भी था।
ड्राइवर बस को लेकर करौंधा रोड में जा रहा था। रास्ते मे पडऩे वाले सभी गांव के बच्चों को छोडऩे के बाद बस जैसे ही आखिरी गांव पाकरडीह में दोपहर करीब 1.30 बजे पहुंची। यहां से चालक मनीर बस को वापस लौटने के लिए मनोहर के घर के समीप मोडऩे जा रहा था। इसी दौरान स्टेयरिंग फेल हो जाने से बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में चालक मनीर व परिचालक मनिजर घायल हो गए।
वहीं बस में सवार परिचालक मनिजर के दो बच्चों में एक 7 वर्षीय आविष्कार को सिर में मामूली चोट आई। इसके अलावा बस में सवार एक अन्य पाकरडीह निवासी 5 वर्षीय छात्रा नेहा को चोट नहीं आई। वह बाल-बाल बच गई। घायलों को एंबुलेंस से कुसमी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि यदि बच्चे बस में सवार रहते तो एक बड़ी घटना हो सकती थी।
Published on:
04 Oct 2017 04:16 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
