अंबिकापुर. शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र निवासी पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले एक युवक (Commits suicide) ने कार में बैठकर जहर का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दरअसल युवक ने पिता को कहा था कि वह फार्म में काम नहीं करना चाहता है। रविवार की रात वह मां को लेकर मामा के घर कार से पहुंचा। मां भीतर चली गई, इसी बीच कार में बैठकर उसने घातक कदम उठा लिया।