अंबिकापुर. न्यायालय विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस) आलोक कुमार ने ब्राउन शुगर बेचने के आरोप में एक आरक्षक को ७ वर्ष का सश्रम कारावास व 50 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। वर्दी की आड़ में वह इस घिनौने धंधे को अंजाम दे रहा था। आरोपी युवक 24 अक्टूबर 2015 को दर्रीपारा में ब्राउन शुगर बेचने के फिराक में घूम रहा था।