सरगुजा जिले में हर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आलम यह है कि पिछले 5 दिन तक जहां संक्रमितों की संख्या 200 के आस-पास रह रही थी, वह तेजी से बढ़ती हुई बुधवार को 692 पहुंच गई। जिले में 13 अप्रैल से लॉकडाउन लगाया गया है, इसका प्रशासन, पुलिस व राजस्व की टीम द्वारा सख्ती से पालन कराया जा रहा है।