20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / कोरोना महामारी से लडऩे स्वास्थ्य मंत्री टीएस देंगे 3 माह का वेतन, इधर महिला पार्षद ने दिया 1 लाख

कोरोना महामारी से लडऩे स्वास्थ्य मंत्री टीएस देंगे 3 माह का वेतन, इधर महिला पार्षद ने दिया 1 लाख

Coronavirus: कोरोना महामारी की रोकथाम एवं प्रभावितों के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में कराएंगे जमा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 27 Mar 2020, 4:15 PM IST

स्वास्थ्य मंत्री टीएस कोरोना महामारी से लडऩे देंगे 3 माह का वेतन, इधर महिला पार्षद ने दिया 1 लाख

Health Minister TS Singhdeo

अंबिकापुर. कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण को देखते हुए केंद्र शासन द्वारा लोगों को राहत देने बड़ा पैकेज दिया गया है। इसी कड़ी में जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रशासन-पुलिस व अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा भी बढ़-चढक़र सहयोग राशि दी जा रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी अपने 3 माह का वेतन मुख्यमंत्री आपदा कोष में देने की घोषणा की है।


कोरोना वायरस की रोकथाम एवं प्रभावितों के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य व पंचायत मंत्री ने 3 माह का वेतन देने की घोषणा की है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखते हुए कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी से पूरा विश्व जूझ रहा है।

इस महामारी को छत्तीसगढ़ में पांव पसारने से रोकने के लिए राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य अमला पुरजोर तरीके से लगा हुआ है। इस बीमारी के प्रभावी रोकथाम के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने एवं कारगर उपाय करने हेतु अपना 3 माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करने की घोषणा की। उन्होंने सभी से इस परिस्थिति से निपटने के लिए जरूरी सहयोग करने की अपील की है।


पार्षद ने की 1 लाख देने की घोषणा
इधर बलरामपुर जिले के राजपुर नगर पंचायत की वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद रेनु त्रिपाठी ने पार्षद निधि से 1 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इस हेतु उन्होंने सीएमओ को पत्र लिखा है। कोरोना महामारी को देखते हुए उन्होंने यह राशि मास्क, सेनिटाइजर व अन्य सामग्री क्रय करने हेतु देने की घोषणा की है।

इसके अलावा पार्षद द्वारा अपने वार्ड का सेनिटाइजेशन कराया जा रहा है। गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा सभी निगमों, नगर पंचायत एवं जनपद पंचायतों के प्रतिनिधियों से कोरोना महामारी से निपटने अपनी निधि से सहयोग करने के निर्देश दिए थे।

सरगुजा संभाग में कोरोना वायरस की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- coronavirus /a>