दरअसल बारिश के सीजन से पहले करोड़ो रुपए की लागत से धौरपुर से डुमरडीह तक पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क का निर्माण कार्य करवाया गया था, ताकि बारिश के मौसम में ग्रामीणों को सड़क की समस्या से निजात मिल सके। लेकिन बारिश का सीजन शुरू होते ही गुनवक्तहीन सड़क की पोल खुल गई। ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण के दौरान इस कदर लापरवाही बरती गई की कुछ ही महीनों में जगह जगह सड़क पर गड्ढे नजर आने लगे हैं।