4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब कोविड मरीजों के इलाज, भोजन-पानी व साफ-सफाई की सेंट्रलाइज सिस्टम से होगी मॉनिटरिंग

Covid-19: गांधी चौक स्थित डाटा सेंटर में सेंट्रलाइज मॉनिटरिंग सिस्टम (Centralized monitoring system) किया गया है विकसित, कलेक्टर (Collector) ने बैठक लेकर मॉनिटरिंग के लिए निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 21 Apr 2021, 5:40 PM IST

Surguja Collector

Centralize monitoring system

अंबिकापुर.मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार, भोजन, पानी, साफ सफाई सहित अन्य सुविधाओं उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए गांधी चौक स्थित डाटा सेंटर में सेंट्रलाइज मॉनिटरिंग सिस्टम (Centralize monitoring system) विकसित की गई है।

सेंट्रलाइज मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिये कोविड अस्पताल (Covid Hospital) के वार्डो की निगरानी को दुरस्त करने कलेक्टर संजीव कुमार झा(Surguja Collector) ने मंगलवार को यहां डाटा सेंटर में मॉनिटरिंग सिस्टम से जुड़े प्रमुखों की बैठक लेकर पुख्ता मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

Read More: सरगुजा में भी 3 दिन और बढ़ा लॉकडाउन, मिली कुछ रियायत, कलक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश


बैठक में कोविड मरीजों के गुणवत्तापूर्ण उपचार तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज स्तर पर सभी दवाओं का बफर स्टॉक रखें ताकि मरीजों को दवाई की कमी न हो। इसी प्रकार रेमडेसिविर इंजेक्शन का भी अग्रिम स्टॉक रखें।

उन्होंने जिले के सभी निजी तथा सरकारी कोविड हॉस्पिटल में बेड की उपलब्धता की जानकारी दिन में 3 बार अपडेट करने के निर्देश दिए ताकि बेड की वास्तविक उपलब्धता की जानकारी रहे।

उन्होंने कोविड अस्पताल में चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की कमी को दूर करने नगर निगम के माध्यम प्लेसमेंट के जरिये कर्मचारी उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने कोविड वार्ड की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए वार्ड में मरीज के साथ अटेंडर रखने की अनुमति नही देने के निर्देश दिए।

Read More: 3 दिन में रेलवे स्टेशन पर उतरे 23 कोरोना पॉजिटिव यात्री, पहुंचना था कहां पर पहुंच गए यहां


कोविड मरीजों से मोबाइल पर ली जा रही फीडबैक
कलेक्टर (Collector) ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड भर्ती कोविड-19 के मरीजों की देखभाल एवं बेहतर उपचार की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तरीय कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर की स्थापना डाटा सेंटर में कई गई है। इस सेंटर से कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों से सीधे उनके मोबाइल पर वार्ड में उपलब्ध व्यवस्थाओं की फीडबैक ली जा रही है।

यहां पर जिला स्तरीय निगरानी समिति के सदस्य प्रत्येक 6-6 घंटे में मरीजों से बात कर तथा ऑनलाइन मॉनिटरिंग के द्वारा उनके स्वास्थ्य तथा मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी के लिए फीडबैक ले रहे है।

यह एक सेंट्रलाइज्ड मॉनिटरिंग सेंटर है जिसमें सभी कोविड वार्ड, आईसीयू वार्ड, एचडीयू वार्ड, सीताराम वार्ड, फीमेल वार्ड तथा 2 जनरल वार्ड की सीसीटीवी के माध्यम से नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। इसमे वार्ड की साफ-सफाई से लेकर डॉक्टर की उपस्थिति तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण नाश्ता-भोजन की उपलब्धता, पेयजल तथा विद्युत की आपूर्ति संबंधी सभी व्यवस्था को देखा जा रहा है।

Read More: मां महामाया मंदिर प्रबंधन समिति पर कलक्टर ने लगाया 20 हजार रुपए का जुर्माना, श्रद्धालुओं से वसूले 500-500 रुपए


न हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं कॉल
इसकी नियमित रिपोर्टिंग की जा रही है। कोविड मरीज से संबंधित किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 7223962998 तथा 9111262998 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

बैठक में निगम आयुक्त (Municipal Commissioner) प्रभाकर पांडेय, सीएमएचओ डॉ. पीएस सिसोदिया, मेडिकल कॉलेज के डॉ अर्पण, डॉ रोशन व मॉनिटरिंग सिस्टम केनोडल अधिकारी गिरीश गुप्ता उपस्थित थे।