4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 दिन में रेलवे स्टेशन पर उतरे 23 कोरोना पॉजिटिव यात्री, पहुंचना था कहां पर पहुंच गए यहां

Corona positive: कलेक्टर व एसपी ने रेलवे स्टेशन (Railway station) में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, कोरोना (Covid-19) से बचाव हेतु समस्त गाईडलाइनो (Guide lines) का अनुपालन के निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 15 Apr 2021, 8:20 PM IST

Collector in Railway station

Surguja Collector

अंबिकापुर.कलक्टर संजीव कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा ने बुधवार देर शाम अंबिकापुर रेलवे स्टेशन(Ambikapur Railway station) का औचक निरीक्षण कर कोविड गाइडलाइंस के परिपालन में किए गए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कलेक्टर (Surguja Collector) ने पूरे स्टेशन परिसर में कोरोना की रोकथाम तथा बचाव से संबंधित फ्लेक्स और पोस्टर लगाने तथा साफ सफाई के साथ ही समय समय पर सेनिटाइजेशन करने के निर्देश स्टेशन मास्टर को दिए दिए। बताया गया कि 12 से 15 अप्रैल तक ट्रेन से आने वाले यात्रियों की कोविड जांच में 23 यात्री पॉजिटिव पाए गए हैं।

प्रतिदिन 3 ट्रेनों से आने वाले करीब 300 यात्रियों का कोविड जांच किया जा रहा है। पॉजिटिव यात्रियों को पॉलिटेक्निक कॉलेज अंबिकापुर में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में उपचार हेतु रखा जा रहा है।

Read More: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन से उतरे 230 यात्रियों में 15 निकले कोरोना पॉजिटिव, स्टेशन पर ही हुई जांच


कलेक्टर ने टिकट लेते समय शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए टिकट खिड़की के पास समान दूरी पर गोल घेरा मार्क करने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रेन से आने वाले यात्रियों (Railway passengers) की स्टेशन में कोरोना टेस्टिंग करने वाले कर्मचारियों को सहयोग करने कहा।

इस दौरान उन्होंने स्टेशन मास्टर (Station master) से रेलवे स्टेशन में प्रतिदिन आने वाले ट्रेन तथा उसमें यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या के संदर्भ में पूछताछ कर जानकारी ली।


यात्रियों की संख्या प्रतिदिन हो रही कम
स्टेशन मास्टर ने बताया कि लॉकडाउन (Lockdown) के कारण प्रतिदिन आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट हो रही है। रेलवे स्टेशन में प्रत्येक यात्री की स्क्रीनिंग तथा टेस्टिंग की जा रही है।

यात्रा के दौरान कोविड गाइड लाइंस का पालन किया जा रहा है। इस दौरान एसडीएम प्रदीप साहू, तहसीलदार ऋतुराज सिंह बिसेन, नायब तहसीलदार किशोर वर्मा व स्टेशन मास्टर मनोज खलखो मौजूद थे।

Read More: कोरोना पॉजिटिव महिला की अंबिकापुर कोविड अस्पताल में मौत, अब तक 4058 संक्रमित

IMAGE CREDIT: Corona test in railway station

इन स्थानों पर किया जा रहा कोविड टेस्ट
कोरोना संक्रमण (Covid-19) के प्रसार को देखते हुए कोरोना टेस्ट (Corona test) सेंटर में वृद्धि की गई है। अंबिकापुर शहरी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज, पूर्व माध्यमिक शाला पटेलपारा, पूर्व माध्यमिक शाला गांधीनगर, पूर्व माध्यमिक शाला गोधनपुर तथा प्राथमिक शाला नवागढ़ को टेस्टिंग सेंटर बनाया गया है, यहां आरटीपीसीआर एव एंटीजेन टेस्ट किया जा रहा है।

इसके साथ ही जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आरटीपीसीआर एवं एंटीजेन टेस्ट, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तथा उप स्वस्थ्य केंद्रों मे एंटीजेन टेस्ट किया जा रहा है।