4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन से उतरे 230 यात्रियों में 15 निकले कोरोना पॉजिटिव, स्टेशन पर ही हुई जांच

Covid-19: ट्रेन से आने वाले यात्रियों की स्टेशन (Railway station) में ही कोविड जांच (Covid test) शुरू, 13 से 23 अप्रैल तक सरगुजा जिला किया गया है कंटेनमेंट (Containment) घोषित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 13 Apr 2021, 2:45 PM IST

Covid-19 test in Ambikapur Railway Station

Ambikapur Railway Station

अंबिकापुर.कलक्टर संजीव कुमार झा(Surguja Collector) के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण के प्रसार के रोकथाम के लिए अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन से आने वाले यात्रियों की कोविड जांच दल (Covid test team) द्वारा जांच शुरु कर दी गई है। रेलवे स्टेशन (Ambikapur Railway Station) में जांच के पहले दिन सोमवार को 230 यात्रियों में से 15 यात्री पॉजिटिव पाए गए, जिन्हें आइसोलेशन सेंटर भेजा गया।

Read More: टोटल लॉक: कलक्टर बोले- मेडिकल से जुड़े काम हों, तभी घर से निकलें, एसडीएम का ये आदेश भी होगा शून्य


कलक्टर झा ने जिले में बढ़ती कोरोना संक्रमितों (Corona positive) की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए पूरे जिले को 13 से 23 अप्रैल तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इस दौरान प्रतिबंधों का सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है।

इसी क्रम में ट्रेन (Train) से आने वाले सभी यात्रियों की कोविड जांच करने तीन दल का भी गठन किया गया है जो सभी यात्रियों की जांच करने के बाद ही उनके गंतव्य तक जाने देंगे।

Read More: खुशखबरी: अब निजी अस्पतालों में भी कोरोना मरीजों का आयुष्मान कार्ड से होगा फ्री इलाज, बना प्रदेश का पहला जिला

जांच दल क्रमांक 1 में लैब तकनीशियन कृष्णा सिंह एवं नानू राम, सहायक शिक्षक संतोष बैगा एवं धनंजय भास्कर, दल क्रमांक 2 में लैब तकनीशियन लक्ष्मी पैंकरा एवं ललिता प्रजापति, सहायक शिक्षक प्रकाश सोनी एवं अमित सोनी तथा दल क्रमांक 3 में लैब तकनीशियन (Lab technician) संदीप कुजूर एवं पुष्पा गुप्ता, सहायक शिक्षक नंद किशोर एवं रमेश सिंह शामिल हैं।


पहले दिन मिले 15 पॉजिटिव
अंबिकापुर रेलवे स्टेशन (Ambikapur Railway Station) में आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच की गई। जांच में 15 यात्री पॉजिटिव निकले। इन सभी को कोविड आइसोलेशन सेंटर भेज दिया गया। जांच दल द्वारा 230 यात्रियों का टेस्ट किया गया था।