जानकारी के अनुसार ११ अपै्रल को कोतवाली प्रभारी मनीष सिंह परिहार को मुखबिर से जानकारी मिली कि शहर के घुटरापारा नहर के पास एक व्यक्ति नशीले पदार्थ बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर संदेही को हिरासत में लेकर झोले की तलाशी ली तो २१० नग नशीले इंजेक्शन व ७०० ग्राम गांजा पाया गया, जिसे पुलिस ने जब्त किया है। जब्त नशीले पदार्थों की कीमत २ लाख २४ हजार रुपए बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपी विक्रम गढ़वाल पिता रूपसाय गढ़वाल उम्र 40 साल निवासी खैरबार पुराना पंचायत भवन के पास थाना अम्बिकापुर के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।