अंबिकापुर. मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इएनटी विभाग के डॉक्टरों ने एक युवक की जान बचाई है। युवक २६ जून को अज्ञात कारण से आत्महत्या करने के नियत से चाकू से अपना गला रेत लिया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। ईएनटी विभाग के डॉक्टरों ने उसे तत्काल ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर ऑपरेशन किया।