सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये वीडियो (Dangerous stunt in car) जब पुलिस के हाथ लगी तो उन्होंने कार नंबर के आधार पर पहचान की। एसपी के निर्देश पर गांधीनगर पुलिस ने कार क्रमांक सीजी 12 बीसी-0407, सीजी 15 एई-0001, सीजी-15 ईए-9100, सीजी 15 ईसी-2827, जेएच 01 डीवाय-5616, जेएच 01 डी डब्लू-3832, सीजी 15 डीवाय-8122, जेएच 01 डीजेड-0041 समेत अन्य चारपहिया वाहनों की पहचान की। पुलिस ने सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 के तहत कार्रवाई की है।