अंबिकापुर. Drowned in canal: मेंड्राकला स्थित घुनघुट्टा नहर की झाडिय़ों में गुरुवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची मणिपुर पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में मृतक की पहचान मैनपाट के हर्राढोढ़ी निवासी व्यक्ति के रूप में की गई। दरअसल बुधवार की शाम मृतक गांव के कुछ लोगों के साथ अंबिकापुर से लगे ग्राम जगदीशपुर स्थित नहर में पैर धो रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर में जा गिरा और तेज धार में बह गया था।