लखनपुर क्षेत्र में हाथियों ने रौंद डाली 4 एकड़ में लगी फसल
इधर लखनपुर वनपरिक्षेत्र में हाथियों का उत्पात जारी है। 14 हाथियों के दल ने गाम घटोन, पटकुरा और केसरा क्षेत्र में आतंक मचा रखा है। हाथियों ने लगभग 1 दर्जन किसानों की खेत में लगी धान की फसल को रौंद दिया है। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।