इस दौरान उन्होंने समझा कि वे नीचे पहुंच चुके हैं और बिना देखे पैर आगे बढ़ा दिया। करीब 15 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में डाक्टरों का कहना है कि उन्हें हार्ट अटैक भी आया था। इस कारण उनकी मौत हुई है।