17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fire in 2 bus: कचरे के ढेर में लगी आग से 2 बसें जल कर खाक, फायरब्रिगेेड की टीम ने पाया काबू, देखें Video

Fire in 2 bus: शहर के संजय पार्क के पास हुई घटना, करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू, आवागमन रहा बंद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 15 May 2025, 6:08 PM IST

Fire in 2 bus: कचरे के ढेर में लगी आग से 2 बसें जल कर खाक, फायरब्रिगेेड की टीम ने पाया काबू, देखें वीडियो

Fire in bus

अंबिकापुर। शहर के संजय पार्क के पास गुरुवार की सुबह कचरे के ढेर में लगी आग ने 2 बसों (Fire in 2 bus) को अपनी चपेट में ले लिया। आग से बसें धू-धू कर जलने लगी। आस-पास के लोगों ने देखा तो फायरब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरु किया। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान दोनों बसों का अधिकांश हिस्सा जल चुका था।

शहर के संजय पार्क से लगे अहाते के पास काफी दिनों से सानिया नाम की 2 बसें (Fire in 2 bus) खड़ी थीं। बसों के आस-पास ही कचरे का ढेर लगा हुआ था। गुरुवार की सुबह करीब 11.30 बजे किसी ने कचरे के ढेर में आग लगा दी। आग धीरे-धीरे बसों तक पहुंच गई और उन्हें चपेट में ले लिया। इससे बसें जलने लगी।

आस-पास के दुकानदारों ने बसों को जलते देखा तो इसकी सूचना तत्काल फायरब्रिगेड की टीम व कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग (Fire in 2 bus) बुझाना शुुरु किया।

ये भी पढ़ें: Bus accident: Video: बारातियों से भरी बस पहाड़ से पलटी, मासूम व महिला समेत 3 लोगों की मौत, 2 दर्जन घायल

Fire in 2 bus: 1 घंटे बाद बुझी आग, आवागमन अवरुद्ध

दमकल की टीम को आग (Fire in 2 bus) बुझाने में करीब 1 घंटे का समय लग गया। इस दौरान बसें जल चुकी थीं। घटना के समय अंबिकापुर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। आग बुझने के बाद आवागमन बहाल हो सका। आग से बस मालिक को काफी नुकसान हुआ है।