25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी समारोह में जा रही महिला से गैंगरेप, मुंह दबाकर खेत में ले गए थे 4 बदमाश

रिश्तेदार के घर पैदल जा रही थी महिला, पति के साथ पहुंचकर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, वारदात में एक नाबालिग भी शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 7 Feb 2018, 4:43 PM IST

Gangrape

Gangrape

अंबिकापुर. एक महिला सोमवार की शाम अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने पैदल जा रही थी। इसी बीच रास्ते में एक नाबालिग सहित 4 बदमाशों ने उसे रोक लिया। महिला ने जब विरोध किया तो वे उसका मुंह दबाकर खेत की ओर ले गए। यहां नाबालिग व एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद उन्होंने महिला को यह बात किसी को न बताने की धमकी भी दी। इसके बाद सभी वहां से फरार हो गए। महिला पति के साथ मंगलवार की शाम थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरु कर दी है।


सरगुजा जिले के दरिमा थानांतर्गत ग्राम कोटेया निवासी 35 वर्षीय एक महिला दूसरे गांव में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने सोमवार की देर शाम पैदल जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही संजय कुमार, बसंत, भुवन व एक नाबालिग ने सूनसान रास्ते में उसे रोक लिया। वे महिला के साथ जबरदस्ती करने लगे तो महिला ने इसका विरोध किया।

इसके बाद एक ने उसका मुंह दबा दिया तथा खेत में ले गए। इसके बाद संजय व नाबालिग ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान वहीं खड़े होकर बसंत व भुवन पहरा दे रहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद उन्होंने महिला को धमकी दी कि वह ये बात किसी को न बताए, नहीं तो अच्छा नही ंहोगा। इसके बाद चारों वहां से फरार हो गए।

घटना के बाद रोती-बिलखती महिला घर पहुंची और पति को इसकी जानकारी दी। वारदात से भयभीत महिला पति के साथ मंगलवार की शाम दरिमा थाने पहुंची और चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर संजय कुमार, बसंत, भुवन व एक अन्य नाबालिग के खिलाफ धारा 341, 376, 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग