3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब पता चली ये बात तो गर्लफ्रेंड खो बैठी आपा, दोस्त के साथ पहुंची और ब्वायफ्रेंड को मार दिया चाकू

किराए के रूम में रहने वाले प्रेमी का दरवाजा खुलवाया और साथी के साथ मिलकर चाकू से ताबड़तोड़ कर दिया प्रहार

2 min read
Google source verification
Injured boyfriend

Injured Young man

अंबिकापुर. एक युवक ने फेसबुक पर युवती से दोस्ती की। कुछ दिन बात करने के बाद दोनों मिलने लगे और उनके बीच पे्रम संबंध स्थापित हो गया। इसी बीच युवती को पता चला कि उसने जिससे इतना करीबी रिश्ता बना लिया है वह एक साल पहले ही शादी कर चुका है। इससे युवती का गुस्सा सांतवें आसमान पर चढ़ गया।

इसके बाद उसने अपने एक पुरुष दोस्त को पूरी बात बताई। फिर रविवार की दोपहर उसने कॉल कर प्रेमी से पूछा कि वह कहां है। जब उसने बताया कि रूम पर है तो युवती दोस्त को लेकर वहां पहुंच गई। उसने दरवाजा खुलवाया और धोखा देने की बात को लेकर विवाद होने लगा। इसी बीच युवती के दोस्त ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इसी बीच दोस्त के हाथ से चाकू छीनकर युवती ने भी उस पर हमला किया। गम्भीर हालत में युवक को आसपास के लोगों ने महावीर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां युवक का इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने मामले में युवक व युवती के खिलाफ धारा 307 व 34 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


सूरजपुर जिले के भटगांव, जरही निवासी 28 वर्षीय रितेश जायसवाल पिता अखिलेश जायसवाल शहर के आकाशवाणी चौक पर रोल प्लाजा के नाम से होटल का संचालन करता है। वह शहर के जायसवाल टॉकीज के समीप किराए के मकान में ही रहता है। पिछले कुछ दिनों से उसका संबंध फेसबुक के माध्यम से तिवारी बिल्डिंग के समीप रहने वाली सपना उपाध्याय नामक युवती से हुआ था। दोनों के बीच इस दौरान प्रेम संबंध भी हो गया था।

रविवार की दोपहर सपना ने रितेश जायसवाल को फोन करके पूछा कि कहां हो। इसके बाद वह अपने एक साथी गांधीनगर निवासी अंशु पाठक के साथ उसके घर जायसवाल टॉकीज के पीछे पहुंच गई। उसने घर का दरवाजा खुलवाया और अंदर ले जाकर जमकर दोनों के बीच पहले हाथा-पाई होने के साथ ही विवाद हुआ। इसके बाद सपना के साथ आए अंशु पाठक ने चाकू निकालकर रितेश जायसवाल पर हमला कर दिया।

इस दौरान सपना ने भी चाकू लेकर रितेश पर हमला कर दिया। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। भीड़ देख वहां से सपना और अंशु वहां से फरार हो गए। गम्भीर हालत में युवक को आसपास के लोगों ने समीप के महावीर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने अंशु व सपना के खिलाफ धारा ३०७ व ३४ के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।


प्रेमी के शादी करने से थी नाराज
रितेश जायसवाल का एक वर्ष पूर्व ही विवाह हो चुका था लेकिन उसने अपने विवाह की जानकारी छिपाकर सपना से दोस्ती की थी। इससे ही वह नाराज थी और रविवार को उसके घर पहुंचकर हत्या करने की कोशिश की।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग