अंबिकापुर। लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही एक युवती (Girlfriend murder) को उसके प्रेमी ने इतना पीटा कि सप्ताहभर बाद उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर की सहायता केंद्र पुलिस ने मृतका के परिजनों का बयान दर्ज कर केस डायरी कोरिया पुलिस को भेज दी है। दरअसल आरोपी प्रेमी शराब पीने का आदी था, इस बात को लेकर उसका प्रेमिका से विवाद होता रहता था। युवती उसे छोडक़र घर आ गई थी, लेकिन हाथ-पैर जोडक़र वह एक महीने पहले ही उसे साथ ले गया था। इसी बीच उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया।