अंबिकापुर. Gold Jwellery swindle: त्यौहार के सीजन के बीच शहर में ठग गिरोह भी सक्रिय हो गए है। जेवर चमकाने के नाम पर 2 ठगों ने शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के संजय पार्क स्थित चोरका कच्छार निवासी एक महिला का सोने का मंगल सूत्र व 2 नग अंगूठी लेकर फरार हो गए। दरअसल ठगों ने महिला का भरोसा जीतने पहले बर्तन व चांदी के जेवर साफ कर लौटा दिया था। इसके बाद सोने के जेवर ले उड़े। पीडि़ता ने परिजन के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। ठगों द्वारा ले जाए गए जेवरों की कीमत 2 से ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।