
Road accident
अंबिकापुर. सीतापुर स्वास्थ्य केन्द्र में ड्यूटी कर स्वास्थ्य कर्मचारी बाइक से शनिवार की शाम घर अंबिकापुर लौट रहा था। रास्ते में लुचकी घाट के पास हाइवा ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
दुर्घटना में स्वास्थ्य कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। घटना से परिजनों में मातम पसर गया है।
अंबिकापुर शहर के स्कूलपारा निवासी 30 वर्षीय रविन्द्र सीतापुर स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत है। वह प्रतिदिन की भांति शनिवार को भी बाइक से ड्यूटी करने सीतापुर स्वास्थ्य केन्द्र गया था। वहां से शाम को घर लौट रहा था।
रास्ते में रायगढ़-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर स्थित लुचकी घाट के पास पीछे से हाइवा चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्वास्थ्यकर्मी हवा में उछलते हुए सिर के बल सड़क पर जा गिरा।
हादसे में रविन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।
परिजन का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे में युवक की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजन को मिली, वे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच गए। युवक का शव देख वे बिलख-बिलख कर रोने लगे। घटना से युवक के घर व मोहल्ले में मातम पसर गया है।
Published on:
17 Nov 2018 09:09 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
