3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindu Yuva Ekta Manch: विजयादशमी पर हिंदू युवा एकता मंच ने निकाली विशाल शोभायात्रा, हवा में उड़ते दिखे बजरंग बली

Hindu Yuva Ekta Manch: जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा शहर, गतका दल का प्रदर्शन रहा आकर्षण का केंद्र, शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए लोग
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 12 Oct 2024, 6:29 PM IST

Hindu Yuva Ekta Manch

Flying Hanuman

अंबिकापुर. Hindu Yuva Ekta Manch: बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा श्रद्धा व उल्लास के साथ जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। दशहरा के शुभ अवसर पर हिंदू युवा एकता मंच (Hindu Yuva Ekta Manch) द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के कला केंद्र मैदान से निकल कर गांधी चौक होते हुए घड़ी चौक से देवीगंज रोड होते हुए समलाया मंदिर पहुंची। यहां पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भस्म होली खेली गई। भस्म होली खेलने के बाद शोभायात्रा महामाया मंदिर पहुंची। यहां आरती की गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के प्रसाद वितरण के बाद शोभायात्रा समाप्त हुई।

दशहरा पर्व (Hindu Yuva Ekta Manch) को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। विजयादशमी को लेकर हिंदू युवा एकता मंच द्वारा शोभायात्रा की तैयारी पूर्व से विशेष रूप से चल रही थी। इनके द्वारा पिछले कई वर्षों से शोभायात्रा निकाली जा रही है।

इस वर्ष भी विजया दशमी के अवसर पर शनिवार को शोभायात्रा (Hindu Yuva Ekta Manch) शहर के कला केंद्र मैदान से निकाली गई। शोभायात्रा शहर के कला केंद्र मैदान से निकल कर गांधी चौक, घड़ी चौक, देवीगंज रोड, महामाया चौक होते हुए समलाया मंदिर पहुंची।

यहां पूजा अर्चना की गई। इसके बाद भस्म होली खेली गई। भस्म होली खेलने के बाद शोभायात्रा महामाया मंदिर पहुंची। यहां आरती की गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के प्रसाद वितरण के बाद शोभायात्रा समाप्त हुई।

यह भी पढ़ें: Objectionable comments: देवी दुर्गा व हिंदू धर्म के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी, भडक़ा सर्व हिंदू समाज, दर्ज हुई एफआईआर

उड़ते बजरंग बली का पुतला रहा आकर्षण का केंद्र

दशहरा के अवसर पर हिन्दू युवा एकता मंच (Hindu Yuva Ekta Manch) द्वारा शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान विभिन्न प्रकार की झांकियां भी थीं जो आकर्षण का केन्द रहीं। मंच द्वारा ड्रोन के माध्यम से राम भक्त हनुमान के पुतले को उड़ाया गया, जो विशेष आकर्षण का केन्द्र था। ड्रोन के माध्यम से पुष्प वर्षा भी की गई।

Hindu Yuva Ekta Manch: रथ पर सवार थे राम, लक्ष्मण व सीता

शोभायात्रा (Hindu Yuva Ekta Manch) में राम, लक्ष्मण और सीता की आकर्षक झांकी निकाली गई थी। राम, लक्ष्मण और सीता के रूप धारण किए बच्चे आकर्षक रथ पर सवार थे, जिनका जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ।

जय श्रीराम के नारों से गूंजता रहा शहर

दशहरा व शोभायात्रा को लेकर पूरे शहर में भगवा झंडे लगाए गए थे। वहीं जब शोभायात्रा निकली तो लोगों के हाथों में भगवा झंडे लहरा रहे थे। इससे पूरे शहर का माहौल भगवामय हो गया। इस दौरान जय श्रीराम के नारों से पूरा शहर गूंजता रहा।

गतका टीम ने दिखाया करतब

इस वर्ष गतका टीम (Hindu Yuva Ekta Manch) को भी बुलाया गया था, जो कि शोभायात्रा के लिए आकर्षण का केन्द्र था। गतका दल द्वारा विभिन्न हैरतअंगेज करतब दिखाए। इसे देखकर लोग अचंभित रह गए।