अंबिकापुर. Husband-wife commits suicide: उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत होली के दिन एक महिला ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। यह देख पति अपने छोटे भाई को बताने गांव में ही पहुंचा। घर के लोग यह चर्चा कर ही रहे थे कि आखिर उसने क्यों फांसी लगाई। इसी बीच पति घर लौटा और उसी कमरे में फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जहां पत्नी ने फांसी लगाई थी। सूचना पर दूसरे दिन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को फंदे से उतरवाकर पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है। दोनों के 4 बच्चे हैं, माता-पिता के इस कदम से वे अनाथ हो गए, उनका रो-रोकर बुरा हाल है।