अचानक नाले के बीच में कड़ाही पलट गयी और पति-पत्नी दोनों नाला में डूब गए। आस-पास खड़े ग्रामीणों ने कड़ाही को पलटता देखा और तत्काल नाले में कूदकर उन्हें बचाने का भी प्रयास किया। लेकिन तब तक दोनों पानी के बहाव में कुछ आगे निकल गए थे। ग्रामीणों ने दोपहर को किसी तरह दोनों को नाले से ढूंढ निकाला, लेकिन तब तक पति-पत्नी की मौत हो चुकी थी।