
women burnt from fire
अंबिकापुर. Big incident: सप्ताहभर पूर्व पूजा करने के दौरान महिला के हाथ से अगरबत्ती की चिंगारी दुकान में रखे पेट्रोल के डिब्बे में गिर गई। इससे पेट्रोल में आग लग गई और पूजा कर रही महिला उसकी चपेट में आ गई। महिला अपनी जान बचाने के लिए दुकान के बाहर पड़े रेत के ढेर में लेट गई और शरीर को रगडक़र आग बुझाई। इस दौरान महिला आग से गंभीर रूप से झूलस चुकी थी। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे अंबिकापुर स्थित होलीक्रॉस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। एक सप्ताह तक चले इलाज के दौरान उसकी हालत में कोई सुधार नहीं आया और उसकी मौत हो गई।
सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोतका निवासी रामपति राजवाड़े पति मोहरलाल राजवाड़े 50 वर्ष का घर व किराना दुकान एक साथ लगा हुआ है। परिवार वालों ने बेचने के लिए दुकान में पेट्रोल भी डिब्बे में भरकर रखते थे। १५ मार्च की सुबह रामपति पूजा कर रही थी।
इस दौरान उसके हाथ से अगरबत्ती की चिंगारी दुकान में रखे पेट्रोल के डिब्बा में गिर गई। इससे डिब्बे में आग लग गई, ऐसे में महिला को संभलने का मौका भी नहीं मिला और उसके कपड़े में आग पकड़ लिया।
आग की लपटों में खुद को घिरे देख महिला घर के भीतर न जाकर दुकान के बाहर पड़े रेत में लेट गई। यहां उसने शरीर को रेत में रगड़ा तो आग बुझ गई। जब तक आग बुझ पाती, महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।
परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती
आग बुझने के बाद गंभीर रूप से झुलसी महिला शोर मचाते हुए घर के भीतर दाखिल हुई और परिजनों को इसकी जानकारी दी। फिर आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे अंबिकापुर के होलीक्रॉस अस्पताल (Holicross hospital) में भर्ती कराया गया।
लगातार चल रहे इलाज के बाद भी उसकी स्वास्थ्य (Health) में कोई सुधार नहीं हो रहा था। इसी दौरान मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई।
Published on:
22 Mar 2023, 8:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.