14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हंसी-खुशी खेल रही रही मासूम बेटी के साथ अचानक हुआ ऐसा हादसा कि फट पड़ा मां का कलेजा, पिता लिपटकर रोया

मां के साथ बड़े पापा के घर सावन सप्तमी की पूजा में गई थी शामिल होने, अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी बाहर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 17 Aug 2018, 5:11 PM IST

Crying mother

Mother crying

अंबिकापुर. 6 साल की मासूम बेटी अपनी मां के साथ बड़े पापा के घर पूजा कार्यक्रम में शामिल होने शुक्रवार की सुबह गई थी। उसकी मां भीतर कुछ काम कर रही थी। इस दौरान बेटी बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान मार्ग से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल बेटी को माता-पिता व अन्य परिजन द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।

यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत से मां अस्पताल में ही दहाड़ मार-मारकर रोने लगी तथा पिता भी अपने परिजन से लिपटकर रोया। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

गांधीनगर थानांतर्गत ग्राम बकिरमा निवासी बसंत लाल यादव के बड़े भाई बिहार साय के घर सावन में शुक्रवार को पूजा थी। इसमें शामिल होने उसकी पत्नी अपनी 6 वर्षीय बेटी अमृता यादव को लेकर सुबह 9 बजे पहुंची। वह भीतर काम करने लगी और अमृता अन्य बच्चों के साथ बाहर खेलने लगी।

इसी बीच तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 15 डीबी-5503 के चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में अमृता के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आईं और वह अचेत हो गई।

आवाज सुनकर घर के सदस्य निकले और वाहन की व्यवस्था कर लहूलुहान अमृता को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचे। यहां जांच पश्चात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया।


पसर गया मातम, रोती रहे माता-पिता
अस्पताल में डॉक्टर द्वारा मासूम बेटी को मृत घोषित किए जाने के बाद मां फर्श पर बैठकर रोने लगी, वहीं पिता अपने परिजन से लिपटकर रोता रहा। यह नजारा जिस किसी ने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गईं।


हादसे के बाद चालक फरार
बालिका को टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।