एक साथ 30 जगह पर छापे
आयकर विभाग की टीम ने 7 सितंबर को राजधानी रायपुर में 18, रायगढ़ में 8, बिलासपुर में 3 तथा खरसिया में 1 जगह पर छापा मारा था। इनमें स्टील कारोबारी, शराब कारोबारी तथा उनके सीए शामिल हैं। छापे में टीम को 3 करोड़ कैश, ज्वेलरी के अलावा कई दस्तावेज मिले हैं।