17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंगल में मवेशियों को चरा रहे थे ग्रामीण, अचानक आ धमका तेंदुआ और एक को मार डाला

Leopard: तेंदुए को अचानक अपने बीच पाकर ग्रामीणों में फैल गई दहशत (Panic), हो-हल्ला करते हुए पत्थरों (Stones) से मारकर भगाया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 27 Jun 2021, 12:56 PM IST

leopard caught in bahraich

Leopard in forest

उदयपुर. सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में तेंदुए को देख ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। दरअसल शुक्रवार की दोपहर क्षेत्र के ग्रामीण अपने-अपने मवेशियों को लेकर जंगल में चराने गए थे। इसी बीच वहां अचानक तेंदुआ आ धमका और एक मवेशी पर हमला (Leopard attack) कर दिया।

यह देख ग्रामीण सकपका गए, फिर हिम्मत करते हुए हो-हल्ला किया और पत्थरों से मारकर तेंदुए को भगा दिया। इधर तेंदुए के हमले में घायल मवेशी की मौत हो गई। अब जंगल से लगे गांवों के लोग दहशत में हैं।

Read More: तेंदुए ने बछड़े को घर से उठाया और सागौन नर्सरी में किया शिकार


उदयपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुझी के ग्रामीण 25 जून को जोगी दरहा जंगल में मवेशियों को चराने ले गए थे। दोपहर लगभग ३ बजे जंगल से अचानक तेंदुआ निकला और गोविंद के बैल के ऊपर हमला कर दिया। जंगल में मवेशी चरा रहे लोगों ने शोर मचाकर व पत्थर मारकर बैल को उस तेंदुए के चंगुल से मुक्त कराया।

IMAGE CREDIT: Leopard

फिर घायल मवेशी को घर तक किसी तरह लेकर आये। गर्दन और पेट में गंभीर चोट की वजह से बैल की मौत हो गई। तेंदुए द्वारा बैल पर हमले से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Read More: VIDEO : आलू बचाने खेत में लगाया था तार, 'तेंदुआ' फंसा देख किसान के उड़ गए होश


जंगल की ओर न जाने की अपील
ग्राम खुझी के बीट गार्ड राजेश राजवाड़े ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृत मवेशी के शरीर पर तेंदुआ के पैरों के निशान पाए गए हैं, लोगों ने उसे देखा है। लोगों को जंगल से दूर रहने की सलाह दी गई है।

मुनादी कराकर आसपास के गांव के लोगों को सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है। गौरतलब है कि सरगुजा संभाग के जंगलों में कई बाघ व तेंदुए (Leopards) देखे गए हैं।