अंबिकापुर. Live Sarguja Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव के परिणाम के लिए शहर के पॉलीटेक्निक कॉलेज में वोटों की गिनती शुरु हो गई है। सरगुजा लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच ही है। भाजपा ने जहां कांग्रेस का दामन छोड़ पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक चिंतामणि महाराज को अपना प्रत्याशी बनाया है, वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक स्व. तुलेश्वर सिंह की पुत्री व सूरजपुर जिले से जिला पंचायत सदस्य शशि सिंह को टिकट दी थी।