17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाबालिग ड्राइवर 200 मीटर घसीटता ले गया था लाश, सफारी से खून के छींटे साफ कर हुए फरार- देखें Video

अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर रात में दर्दनाक हादसे को अंजाम देने वाली सफारी पकड़ी गई, सफारी में बैठे दोनों थे नाबालिग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 20 Jan 2018, 5:43 PM IST

Police caught Safari

Police caught Safari

अंबिकापुर. गांधीनगर थाने के सामने शुक्रवार की रात सफारी ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी थी। इससे बाइक सवार सफारी के पहियों में फंस गया था और भागने के चक्कर में ड्राइवर उसे करीब 200 मीटर दूर तक घसीटता ले गया। हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई थी।

इसके बाद ड्राइवर सफारी लेकर फरार हो गया था। पुलिस रात से ही उसकी खोजबीन में जुटी हुई थी। इसी बीच शनिवार की दोपहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खड़ी सफारी को नगर के मायापुर स्थित पंचदेव मंदिर के पास से बरामद कर लिया।

बताया जा रहा है कि वाहन मालिक का नाबालिग बेटा अपने नाबालिग दोस्त के साथ सफारी ड्राइव कर रहा था। रात में वाहन खड़ा कर दोनों ने चक्के में लगे खून के छींटे साफ किए फिर फरार हो गए। पुलिस दोनों की खोजबीन कर रही है।

गांधीनगर बनारस मार्ग स्थित अंबे प्रोजेक्ट में काम करने वाला झारखंड निवासी सिनेश्वर पिता मुनेश्वर 54 वर्ष शुक्रवार की रात 9 बजे सब्जी लेने पैशन प्रो बाइक से गांधीनगर के लिए निकला था।

सब्जी लेकर लौटते वह गांधीनगर थाने के सामने पहुंचा ही था कि भगवानपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही सफारी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह सफारी के पहियों के बीच फंस गया और 200 मीटर दूर तक घिसटता चला गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सिनेश्वर की लाश बनारस मार्ग पर स्थित साईं मंदिर मोड़ के पास पहिए से निकलकर सड़क पर गिरी। इसके बाद सफारी लेकर ड्राइवर साईं मंदिर रोड होते मनेंद्रगढ़ रोड की ओर फरार हो गया था।

पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी। इसी बीच शनिवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे मायापुर स्थित पंचदेव मंदिर के सामने स्थित एक घर से बरामद कर लिया। वाहन शिवराज मिश्रा की बताई जा रही है। मौके एडिशनल एसपी आरके साहू, गांधीनगर टीआई एमानुएल लकड़ा, एसआई अब्दुल मुनाफ के साथ पहुंचे थे।


सफारी लेकर निकला था नाबालिग बेटा
पुलिस की पूछताछ में वाहन मालिक ने बताया कि उसका 17 वर्षीय पुत्र रात में सफारी लेकर निकला था। उसके साथ उसका 17 वर्षीय दोस्त भी साथ था। दोस्त के घर के पास ही सफारी खड़ी थी। वाहन मालिक ने बताया कि रात में उन्होंने कब वाहन को यहां खड़ा किया, इसकी जानकारी उसे नहीं है। पुलिस फरार नाबालिगों की तलाश में जुट गई है।


साफ किए गए हैं खून के छींटे
पुलिस जब सफारी को बरामद करने पहुंची तो वह कपड़े से ढंक कर रखी गई थी। वाहन के पहियों में लगे खून के छींटे भी कपड़े से साफ किए गए थे। पुलिस ने उक्त कपड़े को भी बरामद किया है। सफारी मौके पर बिना नंबर के बरामद की गई है। इससे आशंका जताई जा रही है कि नाबालिगों ने पकड़े जाने के डर से ऐसा किया।


पुलिस की कई टीमें लगीं थी खोजबीन में
हादसे के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें अज्ञात सफारी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस की एक टीम बिश्रामपुर तक गई थी। इसी बीच मुखबिर से उसका पता चल गया। 16 घंटे बाद ही सफारी वाहन के पकड़ लिए जाने पर एएसपी ने टीम को बधाई दी है।